

At Gramoday Lok Vikas Trust, we are committed to building stronger, self-reliant rural communities. Through sustainable development initiatives, education, and social empowerment, we strive to create opportunities and improve the quality of life for those who need it most.
ग्रामोदय (GRAMODAY) एक भारतीय ग्रामीण विकास परियोजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक एवं सामुदायिक विकास को सशक्त बनाना है। यह परियोजना महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन करती है।
ग्रामोदय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को संगठित कर स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से स्थायी विकास सुनिश्चित करना है।
ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना। स्वयं सहायता समूहों (SHG) को प्रोत्साहित करना। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रदान करना। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना। सामुदायिक भागीदारी द्वारा सतत विकास सुनिश्चित करना।
(1) किसान को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहन करना।
(2) किसान को प्रशिक्षित करना, मशीनों के माध्यम से इंटरनेट एवं विशेषज्ञ द्वारा खेती की नई जानकारी प्रदान करना।
(3) विशेषज्ञों द्वारा किसान की समस्या का निदान करना।
(4) किसान खेत की मिट्टी निःशुल्क जांच किया जाएगा।
(5) किसान फसल कार्ड बनाने के बाद प्रयोग के लिए 5 kg जैविक खाद उचित मूल्य पर दिया जाएगा।
(6) किसान को जैविक खाद 5 से 30% तक की छूट में उपलब्ध करवाया जाएगा।
(7) यदि किसान लगातार 3 साल तक जैविक खेती करता है तो किसान को ई बाजार की व्यवस्था जिसमें उपज फसल मार्केट से 10% से भी अधिक कीमतों पर खरीदा जाएगा।
(8) यदि किसान 3 साल तक जैविक खेती करता है तो स्प्रे मशीन एवं अन्य गिफ्ट निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
(9) यदि किसान लगातार 3 साल तक जैविक खाद से खेती करता है तो जैविक खेती करने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज: पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस F.I.R और पंचनामा रिपोर्ट अनिवार्य है।
(1) ग्रुप 6 माह सुचारु रूप से चलने के बाद बैंक से खाता खुलेगा। ग्रुप में सभी मेंबर को खाता खोलने के बाद 3 से 6 माह तक बैंक से जमा निकासी करना होगा। इसके बाद सभी मेंबर को पर्सनल लोन बैंक के द्वारा दिलवाया जाएगा और साथ-साथ परियोजना के तहत सभी मेंबर को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग रोजगार दिया जाएगा।
(2) ग्रुप के सभी मेंबर को खेती के समय पंचायत कोऑर्डिनेटर के माध्यम से समय पर जैविक खाद उपलब्ध करवाया जाएगा और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर में सभी प्रकार का कीटनाशक एवं विटामिन उपलब्ध करवाया जाएगा।
(3) ग्रुप बनने के बाद 6 माह तक ग्रुप चलाने के बाद अगर ग्रुप के मेंबर परियोजना के तहत रोजगार करना चाहती है तो अपना मनपसंद रोजगार कर सकती है जैसे-
चावल का मिल, मुड़ी मिल, आटा मिल, सभी प्रकार के मसाला मिल, अगरबत्ती, मोमबत्ती, प्लेट कटोरा ग्लास, थाली बनाना, सिलाई, कटाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, और भी कई तरह का रोजगार ले सकते हैं।
नोट: यह सभी रोजगार लगाने के लिए फंड संस्था आपको भारत सरकार एवं बिहार सरकार के चल रही योजना से और बैंक से दिलवाएंगे।
(1) एक पंचायत कोऑर्डिनेटर के अंदर 1500 किसान का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
(2) एक कृषि दीदी को 25-25 दीदी का ग्रुप बनाना अति आवश्यक है।
(3) हर 15 दिन पर एक बैठक करना अनिवार्य है और प्रत्येक बैठक में ₹50 जमा करना है।
(4) यदि ग्रुप में मेंबर लोन लेती है तो 2% ब्याज के दर से ग्रुप में जमा करना होगा।
(5) यदि कोई मेंबर ऋण लेती है तो ग्रुप में सभी मेंबर का समिति होना जरूरी है, समय से ऋण जमा नहीं होने पर सभी मेंबर को मिलकर भरपाई करना होगा।
(6) ब्याज ऋण 2% होगा जिसमें 1% संस्था के माध्यम से ग्रुप के डेवलपमेंट में खर्च किया जाएगा। 1% ग्रुप में जमा रहेगा प्रत्येक महीना।
(7) अभी कोई मेंबर ग्रुप से निकलना चाहेगा तो ढाई साल से पहले निकलता है तो उन्हें सिर्फ अपना मूलधन लेकर निकलना होगा।
(8) अगर ढाई साल के बाद कोई मेंबर निकलता है तो वह अपना 1% ब्याज और मूलधन लेकर निकल सकती है।
(9) अगर ग्रुप में कोई भी मेंबर का मृत्यु होता है तो कार्डधारी नॉमिनी को ग्रुप के नियम अनुकूल अपना मूलधन ब्याज ग्रुप के कमेटी के माध्यम से मिल जाएगा।










ग्रामोदय कन्या विवाह योजना(परियोजना विवरण)परिचयग्रामोदय लोकविकास ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण...
At Gramoday Lok Vikas Trust, we are committed to building stronger, self-reliant rural communities. Through sustainable development initiatives, education, and social empowerment, we strive to create opportunities and improve the quality of life for those who need it most.